वार्डों में होगा कार्यक्रम का आयोजन…भाजपा नेताओं ने दिया पार्टी संदेश…वोटर लिस्ट में जोड़ें जाएं काटे गए नाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल की बैठक इमलीपारा में आयोजित की गयी। बैठक को जिला भाजपा के उपाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, मंडल प्रतिनिधि महेश चंद्रिकापुरे मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र केशरवानी महामंत्री प्रबीर सेन गुप्ता ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।  मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र केशरवानी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में बताया। वार्ड बैठक के दौरान अमर अग्रवाल से मिले निर्देशों को वार्ड के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व 6 कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इस दौरान कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम मोटरसाइकिल रैली, समर्पण दिवस, बुद्धिजीवी सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क, शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सभी वारोडं में आयोजित किए जाएंगे। सभी वार्ड प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वोटर लिस्ट से काटे गए नामों को जुड़वाएं।

        बैठक में वार्ड प्रभारी मनोज कश्यप, किशोर यादव नारायण कुर्रे, लल्ला यादव, नारायण गोस्वामी, मंजीत गोस्वामी, अयोध्या डहरिया, ओंकार केशरवानी जगदीश साव, गिरधारी अग्रवाल सीनू चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या चौधरी अब अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष विकास एन्थोनी पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री राजेश रजक एवं केदार खत्री कैलाश गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रशांत कश्यप विकास यादव, रामगोपाल गुप्ता, अशोक मिथुन, दाऊ शुक्ला, दिलीप प्रजापति, अभिजीत मित्रा, सिम्मा सूर्यवंशी महावीर, मनोज बघेल, गोपी श्रीवास, बालमुकुंद त्रिपाठी, विमल डहरिया सचिन गुप्ता शीला केशरव़ानी मनीष गुप्ता, छविराम यादव, प्रदीप जामुल कर चंद्रकुमार, मनोज सोनी, चंद्र शेखर बिनकर, नीरज निर्मलकर, सुनील उके, महेन्द्र जायसवाल, अमित यादव, विशाल कश्यप, शंकर सोनी, स्यंबर यादव गोविंद नायडू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जुगल अग्रवाल ने किया।

close