अटल ने कहा..प्रियंका के महासचिव बनने से मिशन 2019 को मिला बल…युवाओं और महिलाओं में भारी खुशी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बिलासपुर के कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की है। प्रेस नोट जारी कर प्रदेश कांग्रेस प्रवत्ता अभयनारायण राय ने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी को पश्चिमी उत्तरप्रदेश का प्रभार दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के मुख्यधारा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। खासकर युवाओं और महिलाओं का रूझान कांग्रेस पार्टी के तरफ तेजी से बढ़ेगा। जनता में भ्रष्ट सरकार और अव्यवस्था से लड़ने के लिए नई शक्ति भी मिलेगी। अटल ने कहा कि मिशन 2019 में कांग्रेस को सफलता हासिल मिलेगी।

                      प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर महेश दुबे, रामशरण यादव, सुधांशु मिश्रा, तैय्यब हुसैन समेत सभी कांग्रेसी नेताों ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी को बधाई दी है।

close