सिविल लाइन में बरूआ के खिलाफ शिकायत…पीड़ित ने लगाया मारपीट का आरोप…कहा रूपए भी छीन लिए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिविल लाइन थाने में प्रार्थी आनन्द मोहन राय ने लिखित शिकायत कर बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय के पास में अभय बरूआ समेत बीस पच्चीस लोगों ने मारपीट की है। डेढ़ लाख रूपए और रजिस्ट्री के कागजात छीन लिया है। दोनो हाथ और पैर में चोट आयी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
                  सिविल लाइन थाना पहुंचकर पीडित आनन्द प्रकाश राय ने अभय बरूआ और साथियों पर मारपीट का लिखित आरोप लगाया है। आनन्द प्रकाश ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि दोपहर को आईजी कार्यालय के पास नीले रंग की कार की गेट से टकरा गया। उस समय मैं रजिस्ट्री कार्यालय जा रहा था।कार की गेट से चोट लगने पर कार सवार से कहा कि देख कर चलाया करो। इतना सुनते ही कार में बैठा व्यक्ति गाली गलौच करने लगा। उसने कहा कि शायद उसे नहीं जानता है। इसके बाद उसने मोबाइल से अपने साथियों को बुलाया। इस दौरान मैं रजिस्ट्री कार्यालय आ गया।
                     इसी बीच जानकारी मिली कि कार में सवार व्यक्ति का नाम अभय बरूआ है। उसने रजिस्ट्री कार्यालय के पास अपने साथियों के साथ आया। डंडा,हाकी और लात घूसों से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे दोनों कंधों,हाथ,पीठ पर चोट आयी है। आरोपियों ने पैर में मारा है।
                शिकायत के अनुसार इस दौरान मारपीट करने वालों ने उससे डेढ़ लाख से अधिक रूपए और सोने की चैन को भी छीन लिया। जरूरी दस्तावेज भी लेकर भाग गए। आनन्द प्रकाश ने लिखित शिकायत के माध्यम से पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी आज से पहले मारपीट करने वालों से किसी प्रकार दुश्मनी नहीं है। ना ही उनके बारे में जानता ही था।  सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
close