कलेक्टर ने किया स्टार तैराक का स्वागत…कहा…शिवाक्ष बनेंगे..उभरते खिलाड़ियों के लिए आदर्श..दी शुभकामनाएं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर– खेलो इंडिया प्रतियोगिता 2019 में तैराकी के क्षेत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराक शिवाक्ष साहू ने गुरूवार को कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर डॉ. अलंग ने सफलता के लिए शिवाक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा जिले के अभरते खिलाड़ियों के लिए शिवाक्ष आदर्श बनेंगे। मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने शिवाक्ष के अनुभवों को भी गंभीरता के साथ सुना।
                   भारत सरकार युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के द्वितीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता 2019 का आयोजन पुणे में 10 से 20 जनवरी के बीच किया गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर के तैराक शिवाक्ष साहू ने 21 वर्ष आयुवर्ग की तैराकी प्रतियोगिता में ना केवल हिस्सा लिया। बल्कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया। शिवाक्ष साहू ने आज कलेक्टर से मिलकर अपने पुणे के अनुभवों को साझा किया।
             बताते चलें कि शिवाक्ष साहू ने पुणे में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। सबसे अधिक पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अपने नाम के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग ने शिवाक्ष से अपने चेम्बर में शिवाक्ष से मुलाकात कर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कलेक्टर ने शिवाक्ष की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए शिवाक्ष ने आदर्श स्थापित किया है। साथ ही उन्होने शिवाक्ष को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। कलेक्टर ने कहा कि उनसे जिले के अन्य खिलाड़ी शिवाक्ष से प्रेरणा लेंगे।
                              शिवाक्ष ने कलेक्टर को बताया कि पुणे में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में स्वर्ण पदक हासिल किया है। 200 मीटर बटर फ्लाई में रजत और 100 मीटर बटर फ्लाई में कास्य पदक प्राप्त किया है। शिवाक्ष ने यह भी बताया कि बिलासपुर के खेल परिसर स्थित स्वीमिंग पुल में कोच राजेश साहू से प्रशिक्षण ने उनका मार्गदर्शन किया है।
close