जब अधिकारियों ने कहा- निष्ठा से करेंगे काम…संयुक्त संचालक ने दिलाई शपथ…सभी ने जताई लोकतंत्र में आस्था

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग सभागृह अरपा सदन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतंत्र के प्रति आस्था की शपल ली है। अधिकारी और कर्मचारियों ने संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल के मार्गदर्शन में शपथ लेकर लोकतांत्रिक परम्पराओं पर आस्था जाहिर की है। स्वतंत्र और निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण निर्वाचन का संकल्प भी लिया।
                         राषट्रीय मतदाता दिवस पर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विकास के कर्मचारियों और अधिकारियों ने शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्या के प्रति आस्था जाहिर की है। कार्यालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल ने शपथ दिलाई। शपथ के समय सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने शपथ को दुहराते हुए कहा कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे’।
                                 मालूम हो कि भारत निर्वाचन आयोग पूरे देश में 25 जनवरी को  7 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस मौके पर संयुक्त संचालक जायसवाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उद्देश्यों ‘समावेशी और गुणात्मक भागीदारी के साथ कोई मतदाता पीछे न छूटे की बातों को ध्यान में रखकर कार्यालय में शपथ दिलाई। मौके पर मौजूद उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप दिए गए दायित्वों का निष्ठा से करने का संकल्प लिया।
close