रायपुर।70वे गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने वीडियो सन्देश जारी गणतंत्र दिवस (Republic Day) की बधाई दी है।उन्होंने कहा कि विविधताओं के बावजूद हमारा देश एक है और हमारा संविधान एक है। हमें गणतंत्र होने पर गर्व है। और यह गर्व एक है।गणतंत्र उत्तरोत्तर मज़बूत हो, बहुत शुभकामनाएं।ट्विटर (Twitter) पर जारी अपने वीडियो सन्देश ने CM भूपेश ने कहा कि हमारे धर्म अलग हो सकते हैं,हमारी भाषा अलग हो सकती है। हमारी जाति भी अलग हो सकती है। हमारे रंग रूप अलग हो सकते हैं।हमारे खान-पान अलग हो सकते हैं।हमारी संस्कृति अलग हो सकती है। हमारी आर्थिक हैसियत भी अलग हो सकती है।हमारे सपने अलग हो सकते हैं पर हमारा देश एक है।हमारा संविधान एक है।इस एक संविधान में बने एक देश का नागरिक होने पर मुझे गर्व है मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है हम अलग-अलग भले ही हो, पर हमारा गर्व एक हैं।हम सबको अपने गणतंत्र पर गर्व है। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।जय हिंद…
CM भूपेश बघेल का वीडियो संदेश : हम सबको अपने गणतंत्र पर गर्व है
Join Our WhatsApp Group Join Now
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर