बिलासपुर— मेयर किशोर राय ने शनिवार को गणतंत्र दिवस पर सुबह 7.30 को विकास भवन कार्यालय में झण्डा फहराया। टाउन हाल में भी ध्वजारोहम कर समभाव,सद्भावना और शांति का संदेश दिया। मेयर ने कहा तिरंगा हमारा आन बान और शान का प्रतीक है। हमने अपनी आजादी हजारो लाखों लोगों की शहादत के बाद हासिल किया है। हमे अपने गणतंत्र पर नाज है।इसकी शान को बनाकर रखना हमारी आपकी जिम्मेदारी है।
नगर निगम मेयर किशोर राय ने विकास भवन और टाउन हाल में देश के आन बान शान राष्ट्रीय झण्डा का रोहण किया। मेयर ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा गमतंत्र है। इसे हमने बड़ी शहादत के बाद हासिल किया है। इसकी आन बान शान को कायम रखना हमारी आपकी जिम्मेदारी है। इस दौरन मेयर किशोर ने निगम वासियों को शांति सद्बावना और समभाव का संदेश भी दिया। उन्होने कहा तिरंगा झंडा हमारे देश के लोकतंत्र का प्रतीक है।
मेयर ने कहा 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। इस तारीक के बाद आज हमे देश का 70 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। मेयर राष्ट्रीय प्रतीकों की हमेशा सम्मान करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को महापौर ने प्रशस्त्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
किशोर राय ने विकास भवन, टाउन हॉल में ध्वजारोहण के बाद पंप हाउस और सिटी कोतवाली स्थित औषधालय में भी ध्वजारोहण किया। ध्वाजारोहण कार्यक्रम में सभापति अशोक विधानी, एमआईसी सदस्य श्याम साहू, अपर आयुक्त आरबी वर्मा, उपायुक्त मिथलेश अवस्थी समेत निगम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।