अटल की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष और CM से मिले कांंग्रेसी..जताया आभार..राहुल ने दी अग्रिम शुभकामनाएं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– रायपुर में राहुल गांधी को सम्मान देने किसानों ने रैली निकालकर आभार जाहिर किया। प्रदेश से हजारों की संख्या में रायपुर पहुंचे किसानों ने वादा पूरा होने पर कृतज्ञता जाहिर की। इस दौरान राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाधी ने सबको संबोधित भी किया। किसान आभार रैली में बिलासपुर से भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सोमवार को रायपुर में विशाल किसान रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश के किसानों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का रैली निकालकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। रैली में बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया।

                 प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, सचिव महेश दुबे, धर्मेश शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री अरविंद शुक्ला ने राहुल गांधी का स्वागत कर आभार जाहिर किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर बिलासपुर के सभी कांग्रेस नेताओं ने कर्ज माफी और समर्थन मूल्य घोषणा के बाद किसानों की खुशी की वस्तुस्थिति के बारे में बताया ।

                                अटल समेत सभी नेताओं ने राहुल गांधी को बताया कि लोकसभा में कांग्रेस को भारी सफलता मिलेगी। जनता में सरकार को लेकर बहुत उम्मीदें हैं। मात्र एक महीने में लोगों की उम्मीदों को भूपेश सरकार ने जनघोषणापत्र के अनुसार वादों को पूरा भी किया है। राहुल गांधी ने सभी नेताओं को लोकसभा में सफलता को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

close