जनता से सीएम ने किया संवाद–वोरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

raman ke goth karikaram gram mangla bilaspur ke photo (2)बिलासपुर–रमन के गोठ’ सामुहिक रूप से सुनने के लिए बिलासपुर के देवकीनंदन सभाकक्ष और ग्राम मंगला ग्राम पंचायत परिसर में । लोगों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री की बाते सुनी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

    ग्राम मंगला में संभागायुक्त सोनमणि बोरा, कलेक्टर अन्बलगन पी., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, गांव की सरपंच सीता पटेल कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थीं। देवकीनंदन दीक्षित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद समेत नगर निगम उपायुक्त और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

    इस अवसर पर संभागायुक्त बोरा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार पूरे प्रदेश में आकाशवाणी के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सीधे जनता से एक साथ संवाद किया। अब प्रतिमाह के दूसरे रविवार को रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री सीधे जनता से जुड़ेंगे। बोरा ने कहा कि क्षेत्र में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी किसानों से फसलों का बीमा कराने को कहा। संभागायुक्त ने बताया कि अब 33 प्रतिशत फसल खराब होने पर भी मुआवजा मिलेगा।

        संभागायुक्त ने किसानों से 15 सितंबर तक बीमा कराने का निर्देश दिया है। जिससे सूखा प्रभावित सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके। वोरा ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र के स्कूलों का ग्रेडिंग किया जाएगा। ताकि बच्चों को गुणवत्तामूलक शिक्षा मिल सके। उन्होंने रोजगारमूलक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष जोर दिया।

         कलेक्टर अन्बलगन पी ने कहा कि मंगला ग्राम पंचायत शहर से लगा हुआ है। जाहिर सी बात है कि यह प्रबुद्ध गांव है। उम्मीद है कि यहां के सभी लोग शासन की विभिन्न योजनाओं से बेहतर तरीके से परिचित होंगे। इसलिए इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

             ’रमन के गोठ’ कार्यक्रम सुनने के बाद अपनी प्रक्रिया देते हुए पार्षद दिनेश देवांगन ने कहा कि भारत में पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी के माध्यम से सीधे जनता से संवाद किया है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का नया प्रयास सराहनीय है। इसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं को दूर करने करने में मदद मिलेगी । कौशिक ने कहा कि प्रसारण का फायदा किसान, व्यापारी, मजदूर, विद्यार्थी, आदि सभी वर्गों को मिलेगा।

close