मुंगेली पुलिस कप्तान ने कहा…कोई नहीं बचेगा…फरार प्लाट मलिक की तलाश..पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर— मुगेली पुलिस कप्तान ने कहा कि सरगांव थाना क्षेत्र में ट्रेलर ड्रायवर की हत्या का चौथा आरोपी भी पकड़ लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कोयला डीपो मालिक की तलाश की जा रही है। मालिक से भी पूछताछ होगी। इसके बाद किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। मालूम हो कि 29 दिसम्बर से लापता कोराब के ट्रेलर को नांदघाट के पास पाया गया था। जबकि ड्रायवर आशिक अंसारी की लाश किरना गांव में सड़ी गली अवस्था में मिली। ट्रेलर मालिक की खोज खबर के बाद ट्रेलर और लाश दोनों को ही बरामद किया गया। आईजी से शिकायत के बाद मुंगेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। कोयला चोरी और हत्या के मामले में चौथा आरोपी तुलसी दास पटेल को बिलासपुर से ही गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          मुगेली सरगांव पुलिस ने ट्रेलर ड्रायवर की हत्या और कोयला चोरी मामले में चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम तुलसी राम पटेल है। तुलसी राम पटेल ने ही ट्रेलर से गुरूनानक कोल डिपो में कोयला खाली कर ठिकाने लगाया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि चारो ने मिलकर आशिक अंसानी को मारा। इसके बाद ट्रेलर को नांदघाट और लाश को किरना में ठिकाने लगाया। जानकारी के अनुसार चौथा आरोपी तुलसी राम पटेल घटना के बाद बिलासपुर में ही छिपा था। सरगांव मुंगेली पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या के चारों आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की जा रही है।

                                           जानकारी देते चलें कि सरगांव में गुरूनानक कोल डिपो मालिक का नाम अमरजीत सिंंह है। कोलडिपो का संचालन अमित करता है। कारोबारी तनाव में डिपो में काम करने वाले मजदूरों ने संचालक के निर्देश पर पहले तो ट्रेलर का कोयला अपलोड किया। इसके बाद पैसे के लेन देन को लेकर कहासुनी हुई। लोगों ने आशिक अंसारी पर हमला कर दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। लाश को लावारिस हालत में ठिकाने लगाया। जानकारी मिल रही है यहां भी कारोबारी रस्साकसी में दूसरे कोल डिपो संचालक फंसाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस के सामने किसी की दाल नहीं गली। आरोपियों को शिकायत के बाद तीन चार दिन में अलग अलग स्थानों से पकड़ लिया गया। अंतिम और चौथे आरोपी को एक दिन पहले मुंगेली पुलिस ने धर दबोचा।

                          इधर जानकारी मिल रही है कि कोल डिपो संचालक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे हत्या का मामला हो या फिर कोयला चोरी का। डीपो मालिक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल अमरजीत फरार है।

प्लाट मालिक और संचालक से होगी पूछताछ–पारूल माथुर..पुलिस कप्तान मुंगेली

                मुंगेली पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि हत्या का चौथा आरोपी पकड़ लिया गया है। डिपो मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस से बचने वह फरार है। उससे पूछताछ की जाएगी। डिपो मालिक को पकड़ा जाएगा। जरूरत पड़ी तो उसके पहले ही डिपो संचालक से भी पूछताछ होगी। चोरी और हत्या के दोनों मामले गंभीर हैं। किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा।डिपो मालिक के ठिकाने पर लगातार छापामारी की जा रही है।

सारी बात अफवाह…मालिक को जल्द पकड़ेंगे

                      सरगांव थानेदार मनीष नागर ने बताया कि फिलहाल संचालक को नहीं पकड़ा गया है। इसके पहले उसके खिलाफ कार्रवाई हो…प्लाट मालिक से पूछताछ जरूरी है। प्लाट किन शर्तों पर चल रहा था पता लगाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो संचालक को भी गिरफ्तार करेंगे। फिलहाल कुछ बातें अपवाह में है।

क्या है अफवाह

                    चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चर्चा चल रही है कि कोयला चोर संचालक और प्लाट मालिक को बचाने की कोशिश हो रही है। बातें यह भी सामने आ रही है कि मालिक ने लिखित में पुलिस को बताया है कि कोयला प्लाट मैने अमित को किराये पर दिया है। इसलिए उसकी जिम्मेदारी इन मामलों में नहीं है। वही यह भी चर्चा है कि संचालक खुद को बचाने के लिए एड़ी चोटी का मेहनत कर रहा है। बचने के लिए साम दाम की सभी चाल चल रहा है। जानकारी यह भी मिल रही है कि वह कामयाब भी हो गया है। वही इन सारी बातों को थानेदार ने एक सिरे से नकार दिया है।

close