युवा नेता अरविन्द की सीएम से मुलाकात..प्रदेश प्रमुख ने दिया निर्देश…कांग्रेस का दूसरा नाम सेवकों की टीम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–राहुल गांधी की किसान रैली के बाद युवा कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से मुलाकात कर बिलासपुर की गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस महामंत्री अरविन्द शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश से बताया कि युवा कांग्रेस ऊर्जा से भरपूर है। मुख्य संगठन ने अभी से लोकसभा की तैयारियों को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। हर हालत में इस बार बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस का सांसद बनेगा। अरविन्द ने तैयारियों के बारे में सीएम को विस्तार से जानकारी भी दी।
         किसान रैली के बाद जिला कांग्रेस महामंत्री अरविन्द शुक्ला ने भिलाई स्थित मुख्यमंत्री के आवास में सौजन्य मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर की तैयारियों के बारे में बताया। संगठन की गतिविधियों को भी सामने रखा। बंद कमरे में बातचीत के बाद अरविन्द ने पत्रकारों से बताया कि सीएम से सौजन्य मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान चुनाव तैयारियों के साथ अन्य संगठन संबधित गतिविधियों पर चर्चा हुई। खुशनुमा माहौल में फोटो सेशन भी हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगठन को बेहतर बनाने के साथ कांग्रेस के लिए तन मन से सेवा करने को कहा।
                जिला कांग्रेस शहर महामंत्री ने बताया कि मुलाकात के दौरान ज्यादातर बातें कांग्रेस संगठन को बेहतर करने को लेकर हुई। सीएम ने कहा कि पीडितों को न्याय दिलाना ही कांग्रेस का काम है। सरकार बनने का अर्थ तभी सार्थक होगा जब किसान, मजदूर, गरीब और युवाओं को न्याय मिले। सीएम ने बेरोजगारी को लेकर भी चिंता जाहिर की है। उन्होने कहा कि नई उद्योग नीति में स्थानीय बेरोजगारों को तवज्जो दिया जाएगा। शिक्षकों के साथ न्याय होगा। व्यापार को लेकर नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। क्योंकि कांग्रेस का दूसरा नाम सेवकों की टीम भी है। हमारा लक्ष्य बदलाव के साथ बेहतर विकास करना है।
close