हॉटल से संदिग्ध दो युवतियां पकड़ाई..ओला चालक भी गिरफ्तार..तीनों को न्यायालय में किया गया पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— तारबाहर पुलिस ने कलकत्ता की दो लड़कियों समेत एक युवक को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने दो लड़कियों को व्यापार स्थित एक हाटल से एक दिन पहले दो लड़कियों को व्यापार विहार से हिरासत में लिया था। पुलिस जानकारी के अनुसार न्यायालय में पेश की गयी दोनों लडकियों में से एक कोलकाता और दूसरी सूरत की रहने वाली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              जानकारी के अनुसार एक दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली कि कि व्यापार स्थित एक हॉटल में दो लड़कियां आयी हैं। दोनों  संदिग्ध हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को हिरासत में पूछताछ शुरू की। युवतियों ने बताया कि वह सूरत और कोलकाता से आयी हैं। दोनों को ओला कैब से हॉटल में देह व्यापार के लिए लाया गया है। ओला कैब चालक का नाम महेश है। जो एटीएम से पैसा निकलवाने गया है।

                पुलिस ने पूछताछ के बाद ओला कैब चालक महेश को भी गिरफ्तार किया है। महेश ने बताया कि दोनों युवतियों को सरकण्डा निवासी एक व्यक्ति के निर्देश में हाटल कमरा नम्बर 115 में ठहराया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों युवतियों को कोलकाता और सूरत से बिलासपुर बुलाने वाले की जानकारी नहीं मिल सकी है। बहरहाल दोनों युवतियों के साथ ओला चालक को तारबाहर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। चारो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

close