मिलाजुला रहा चकाजाम का असर..गिरफ्तारी के बाद नेताओं की छुट्टी

BHASKAR MISHRA

IMG_20150913_123239बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस के आह्ववान पर आज जिला कांग्रेस बिलासपुर ने बिलासपुर पहुंच मार्ग पर चक्काजाम किया। सेन्दरी में नरेन्द्र बोलर और पंकज सिंह की अगुवाई में चक्काजाम के काम को अंजाम दिया गया। सकरी में आशीष सिंह ठाकुर की अगुवाई ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता करूणा शुक्ला ने वीच सड़क पर बैठकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके पहले उपस्थित सभी नेताओं ने सभा को संबोधित भी किया। पेन्ड्री बायपास  पर अमित जोगी और सियाराम कौशिक ने किसानों के साथ चक्काजाम करते हुए पुलिस को गिरफ्तारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 आज कांग्रेस ने जगह- जगह चक्काजाम किया। पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत कांग्रसियों ने सेन्दरी, सकरी पेन्ड्रीडीह लालखदान में चक्काजाम किया। घंटो यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। रविवार होने के कारण लोगों को बहुत परेशान नहीं होना पड़ा।

               सकरी में करूणा शुक्ला, आशीष सिंह ठाकुर और राजेन्द्र शुक्ला ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। धान समर्थन मूल्य और बोनस की घोषणा,गंगरेल बांध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में मृतक केजूराम बारले के परिवार को 20 लाख मुआवजा नहीं देने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया। IMG-20150913-WA0000

                     करूणा शुक्ला ने कहा कि चक्काजाम का कदम सिर्फ किसानों के लिए ही नहीं बल्कि हर उस वर्ग से है जिनका जीवन परोक्ष अपरोक्ष रूप से किसानों की खेती से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि हम एक होकर रमन सरकार को उखाड़ फेंके। सभा को धर्मेश तिवारी ने भी संबोधित किया।

           सेन्दरी में अटल श्रीवास्तव,नरेन्द्र बोलर और पंकज सिंह ने उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित कर उत्साहित किया। समर्थकों समेत पुलिस ने उन्हें चक्काजाम करने के आरोप में गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। अटल और नरेन्द्र ने रमन सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि स्थानीय मंत्री भ्रमण कर रहे हैं। रमन कोष से पत्नी की बीमारी पर किसानों का पैसा खर्च किया जा रहा है। केजूराम का परिवार और प्रदेश का किसान भूख से मर रहा है। ऐसे नकारा सरकार को अब नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

IMG-20150913-WA0002           पेन्ड्री डीह के पास अमित जोगी और सियाराम कौशिक की अगुवाई में किसानों ने सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया। घंटों चक्काजाम रहने पर पुलिस ने दोनों नेताओं के साथ उनके समर्थन में गिरफ्तार कर थाना भेज दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शकुला ने अपने नेताओं के उत्साह वर्धन के लिए ना केवल सभा को संबोधित किया बल्कि प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन भी किया।

             चक्काजाम का असर जिले में मिला जुला देखने को मिला। कहीं सांकेतिक चक्काजाम कर कांग्रेसियों ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी । तो कही पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बावजूद इसके एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हो गया। जगह- जगह पुलिस सुरक्षा चुस्त और दुरूस्त नजर आयी। कुल मिलाकर चक्काजाम सफल रहा लेकिन परिणाम मिला जुला नजर आया।

close