शहीद दिवसः रेल प्रशासन,कमिश्नर कार्यालय में कार्यक्रम…राष्ट्रपिता को किया याद…रखा दो मिनट का मौन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुरः बिलासपुर रेल मंडल कर्मचारियों ने शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आजादी योगदान को दिल से याद किया। मौजूद लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी, विकास और लोक-कल्याण के लिए जीवन भर कड़ा संघर्ष किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत को समूचा राष्ट्र शहीद दिवस के रूप में मनाता है। मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रातः 11.00 बजे अपने-अपने कार्यस्थलों में 2 मिनट का मौन धारण किया। दिल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में प्रातः 11.00 बजे शहीद दिवस पर शाखाधिकारियों, अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने सादे समारोह में 2 मिनट का मौन रखा। इसके पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश भी डाला।

कमिश्नर कार्यालय में दो मिनट का मौन

            कमिश्नर कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। संभागायुक्त कार्यालय में प्रातः 11 बजे संभागायुक्त शटी.सी.महावर समेत सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को भी याद किया।

संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय में कार्यक्रम

                  शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर सादगी भरे कार्यक्रम में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग में सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। अरपा सदन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने राष्ट्रपिता के योगदान और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। दो मिनट का मौन रख नम आखों से शहीदों को याद किया।

close