धरम लाल कौशिक अपने जन्मदिन पर रतनपुर महामाया दर्शन कर वृ्द्धाश्रम में करेंगे फल वितरण

Chief Editor
2 Min Read
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक एक फरवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे रतनपुर में मां महामाया के दर्शन कर आशिर्वाद लेंगे और वृद्धा आश्रम में शाल वितरण करेंगे।
 धरमलाल कौशिक एक फरवरी को  को जन्म दिवस के अवसर परप्रातः 7.00 बजे निवास परसदा बिलासपुर से रतनपुर हेतु प्रस्थान कर  प्रातः 7.10 बजे महामाया चौक,  बिलासपुर में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। वे प्रातः 8.00 बजे माँ महामाया रतनपुर दर्शन  करेंगे।
प्रातः 10.00 बजे वृद्धा आश्रम, पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में साल एवम फल वितरण कार्यक्रम में सम्मलित  होंगे। प्रातः 11.00 बजे श्रम वीरो के सम्मान कार्यक्रम में कन्या भवन बिल्हा में शामिल होंगे।  दोपहर 2.00 बजे ग्राम सांवा पथरिया के स्थानीय कार्यकम में सम्मलित होंगे।दोपहर 3.00बजे ग्राम जोता पथरिया जिला मुंगेली जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य से आशीर्वाद प्राप्त कर यज्ञ में सम्मलित होंगे। सायँ 5.00बजे नयापारा चकरभाठा के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मलित होने का कार्यक्रम है।
धरमलाल कौशिक सायँ 6 से 8 तक निवास परसदा बिलासपुर में भेंट करेंगे।  रात्रि 9.00 बजे नारायण चंदेल विधायक चाम्पा के यहां होटल ड्रीम पाइंट, जांजगीर में   वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मलित होंगे औऱ रात्रि विश्राम ग्राम परसदा बिलासपुर में करेंगे।
close