डीएनडी फ्लाई-वे पर किसानो का धरना खत्म,डीएम ने दिया आश्वासन

Shri Mi
1 Min Read

शिक्षक पंचायत,बस्तर,शिक्षामंत्री.धरना प्रदर्शन,शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा,प्रान्तीय संचालक विकास सिंह राजपूत,नवीन शिक्षाकर्मी संघ,प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चानईदिल्ली।डीएनडी फ्लाई-वे पर पिछली रात से चल रहा किसानों का धरना शनिवार दोपहर को समाप्त हो गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।किसान नेता मनवीर तेवतिया ने बताया कि जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने उन्हें लिखित आश्वासन दिया है कि वह एक सप्ताह के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों की मुलाकात करवाएंगे। जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ 3 दिन के अंदर बैठक करके किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तेवतिया ने बताया कि जिलाधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद किसान नेता डीएनडी पर चल रहे धरने को समाप्त करके वापस लौट गए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

मालूम हो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के किसान कल शाम से ही नोएडा व दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर धरने पर बैठे थे। मौके पर दिल्ली व उत्तर प्रदेश का भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close