लोकसेवा केन्द्रों का हुआ विस्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Loke seva kendra  (2)बिलासपुर— अब आम नागरिकों को प्रमाण पत्रों के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। प्रमाण पत्र डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत् प्रत्येक तहसील कार्यालय में लोकसेवा केन्द्रों से मिलेगा। लोक सेवा केन्द्रों में जन्म और मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय-सीमा निर्धारित किया गया है। बिलासपुर जिले के प्रत्येक तहसील, नगर निगम कार्यालय, नया कंपोजिट बिल्डिंग सहित 15 स्थानों पर लोक सेवा केन्द्र संचालित किया जा रहा है।बिलासपुर जिले में संचालित लोक सेवा केन्द्रों में अगस्त तक 18045 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        मालूम हो कि इस समय ओपरेटर संघ का हड़ताल चरम पर है। प्रशासन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसके चलते लोगों को प्रमाण पत्र बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बात के मद्देनजर प्रशासन ने लोक सेवा केन्द्रों का विस्तार करते हुए कुछ नए केन्द्र खोलने का निर्णय लिया है।

close