Bilaspur नगर निगम:टारगेट से कम वसूली पर अधिकारियों-कर्मचारियो पर होगी कारवाई,कमिश्नर ने तय किया रोज का टारगेट

Shri Mi
4 Min Read
बिलासपुर।मंगलवार दोपहर निगम सभागार में निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने राजस्व शाखा व स्पायरो कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को आने-वाले दो माह के भीतर शत प्रतिशत कर वसूली करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने हर रोज के टारगेट से कम कर वसूली करने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कारवाई करने की दो टूक बात कही।निगम से संबंधित संपत्ति कर, जलकर, डोर टू डोर कलेक्शन सहित अन्य करों के भुगतान को लेकर लगातार कम वसूली की बात सामने आ रही थी।जिस पर कर वसूली के लिए जिम्मेदार ठेका कंपनी स्पायरो के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। इसी तरह निगम के राजस्व शाखा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों व स्पायरो कंपनी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक कमिश्नर ने ली। सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
इस दौरान कमिश्नर ने डिमांड से लगातार कम वसूली पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निगम एक स्वत्तशासी संस्था है। इसलिए निगम से संबंधित संपत्तिकर, जल कर या अन्य सभी प्रकार के कर से ही निगम की सेवाएं संबंधित कार्य होते हैं। ऐसे में लगातार कम वसूली से निगम का ग्राफ नीचे जा रहा है। इस दौरान उन्होंने राजस्व शाखा के सभी एआरआई, आरआई, एआरओ व आरओ को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी लगन के साथ कार्य करने और वसूली करने की बात कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह भी पढे-भूपेश कैबिनेट फैसला-वापस होगा चिटफंड कंपनियों का पैसा,जिला सहकारी बैंक का अपेक्स बैंक मे नहीं होगा विलय

उन्होंने कहा कि स्पायरो कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हर रोज का टारगेट फिक्स किया गया है, जिसकी हर रोज रिपोर्टिंग मेरे द्वारा ली जाएगी। इस टारगेट को पूर्ण करने निगम के एआरआई, आरई, एआरओ अपने-अपने क्षेत्र में स्पायरो कंपनी के कर्मचारियों को मदद करेंगे। यानी निगम के राजस्व शाखा के कर्मचारियों द्वारा भी कर वसूली की जाएगी। आने वाले दो माह में कर वसूली शत प्रतिशत करने के निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दिए।

यह भी पढे-नगरीय प्रशासन की समीक्षा : एक सब इंजीनियर सस्पेंड,एक सब इंजीनियर और ठेकेदार पर FIR के निर्देश

उन्होने दो टूक कहा कि हर रोज के फिक्स टारगेट से कम वसूली पर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्पायरो कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त श्री एसके दुबे, राजस्व अधिकारी श्री विजय पाण्डेय सहित चारों जोन के सहायक राजस्व अधिकारी व कर्मचारी और स्पायरों कंपनी के अधिकारी व सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
तो होगी एफआईआर
बैठक में कमिश्नर ने स्पायरो कंपनी के कर्मचारियों से उनके क्षेत्र और टारगेट के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों द्वारा स्पायरो के कर्मचारियों को कर वसूली में सहायता दी जाएगी। कर वसूली की पूरी जिम्मेदारी स्पायरो कंपनी की है, लेकिन वसूली की स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है। इसपर उन्होने जरूरत पड़ने पर स्पायरो के अधिकारियों के खिलाफ FIR कराने की बात कही।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close