पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के सपनों को मिलकर करेंगे पूरा…मुख्यमंत्री ने कहा…खिसियानी बिल्ली जैसी हुई भाजपा की हालत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। निजी कार्यक्रमों मेंं हिस्सा लिया। उन्होने पद्मश्री स्वर्गीय पंडित श्यामलाल के निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के सपनों को पूरा करना अब हम लोगों की जिम्मेदारी है। उनके सपनों को पूरा करेंगे। मिलजुलकर छत्तीसगढ़ भाषा को आठवी अनुसूची में स्थान दिलाने का प्रयास करेंगे। सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हार के बाद भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। जनता ने देख लिया है कि जो उनका विरोध करता है उसे भाजपाई राष्ट्रद्रोही मानते हैं। एकात्म परिसर में पत्रकार के साथ मारपीट भाजपाइयों की तानाशाही को जाहिर करता है। यह ठीक नहीं कि जो भाजपा के नेता चाहें वही खबर पत्रकार लिखे। दरअसल हार के बाद भाजपा नेता खिसिया गए हैं। उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गयी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     अल्प प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचे। उन्होने पद्मश्री स्वर्गीय श्यामलाल चतुर्वेदी के निवास पहुंंचकर श्रद्धा सुमन भेंट किया। भूपेश ने कहा कि अति व्यस्तता के कारण पद्मश्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका इसका दुख हमेशा रहेगा। सवाल के जवाब मेंं कहा कि पंडित श्यामलाल निखालिस छत्तीसगढ़ी बोली का आम जीवन में इस्तेमाल करते थे। उन्हे सुनने के लिए कई बार बिलासपुर आया और मिला भी। बहुत ही मीठा छत्तीसगढ़ी बोला करते थे। अब उनका सपना हम लोग मिलकर पूरा करेंगे। क्योंकि जानकारी मिली है कि उन्होने अंत तक छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास किया। अब यह जिम्मेदारी हम सब की है। पंडित जी के सपनों को मिलकर पूरा करेंगे।उन्होने कहा कि उनके जाने से साहित्य पत्रकारिता और छत्तीसगढ़ी महतारी का सच्चा सेवक का स्थान रिक्त हो गया है। उसे कभी नहीं भरा जा सकता है।

                                     अंतागढ़ टेपकाण्ड मामले में गिरफ्तारी से बचने मंतूराम हाईकोर्ट आए हैं। सवाल के जवाब में भूपेश ने कहा सबको आने का अधिकार है। पत्रकारों से मारपीट के सवाल पर भूपेश ने कहा कि हार की टीस बर्दास्त नहीं हो रही है। जनता को भी भाजपा का असली चेहरा देखने को मिल रहा है। दरअसल भाजपाइयों की सोच ही ऐसी है कि जो उनके खिलाफ बोले या उनकी कमजोरियों को सामने लाए वह राष्ट्रद्रोही होता है। पत्रकार के साथ मारपीट निंंदनीय है। पत्रकार का काम खबरों को बाहर लाना है। वह पत्रकार भी वही कर रहा था। लेकिन भाजपाइयों को अन्तर्कलह की खबर बाहर आना मंजूर नहीं। दरअसल भाजपा नेताओं की हार के बाद खिसियानी बिल्ली जैसी हालत हो गयी है।

          बजट के सवाल पर भूपेश ने कहा कि हमने जनघोषणा पत्र को पूरा कर दिया है। बजट का इंंतजार करिए अभी बहुत कुछ योजनाए हैं। जिनका घोषणा होना बाकी है। इसके लिए सबको बजट का इंतजार तो करना ही पड़ेगा।

पंडित श्यामलाल को श्रद्धासुमन भेंट करते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री पंडित श्यामलाल के पुत्र  शशिकांत चतुर्वेदी और छोटे पुत्र पत्रकार सूर्यकांत चतुर्वेदी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक रश्मि सिंह,विधायक शैलेश पाण्डेय,महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी विशेष रूप से मौजूद थे।

close