आधा सैकड़ा लावारिस मोटर सायकलों को मिल गए मालिक…पुलिस की विशेष कार्रवाई…होगी वाहनों की निलामी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर—पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर यत्र तत्र लावारिश हालत में पड़े मोटरसायकलों को पहचान के बाद मालिकों सुपुर्द करने का फैसला लिया गया। पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए सभी बरामद मोटरसायकलों को पुलिस मैदान में डिस्प्ले कर मालिकों को वाहन पहचान के लिए खुला निमंत्रण दिया है। अभियान कारगर साबित हुआ। पुलिस के प्रयास से अभी तक 50 लावारिस मोटरसायकलों को मालिक के हवाले कर दिया गया है।
                            पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध के बाद थानो में जब्त मोटरसाकलों को लोगों ने किसी कारण से अपने वाहनों को नहीं जा पाए। इसकी कई वजह हैं। इन वजह को दूर करते हुए शहर के विभिन्न थानों के अलावा वाहन मालिकों को नहीं मिल सका..इसकी कई तकनिकी वजह भी हैं। इसके अलावा यह भी देखने में आया है कि वाहन चोरी की रिपोर्ट के बाद कई लोगों ने थानों से संपर्क भी नहीं किया कि उनका वाहन मिला भी या नहीं। जिसके कारण थाना वाहनों का स्टोर बन गया। थाना वाहनों का अनावश्यक डम्पिंग यार्ड बन गया। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान ने विशेष अभियान चलाकर मोटरसायकलों को मालिकों तक पहुचाने का फैसला लिया। पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गयी कि लावारिस वाहनों का पुलिस मैदान में डिस्प्ले किया जाएगा। अभियान का आश्चर्यजनक परिणाम में सामने आ रहा है।
                    एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि अभी तक जिले में अलग—अलग थानों से लगभग 50 चोरी और लावारिस वाहनों को उनकें मालिकों के हवाले किया जा चुका है। निश्चित रूप से यह बड़ी कार्यवाही है। अलग—अलग थाना क्षेत्रों से जब्त लावारिस वाहनों को पुलिस मैदान में थाना और कंपनी के आधार पर डिस्पले किया गया है। वाहन मालिकों को वाहन पहचान में सुविधा हो रही है।
                 अर्चना झा के अनुसार कुल 591 लावारिस वाहनों को डिस्पले में रखा गया है। डिस्प्ले किए गये वाहन साल 1980 से अब तक के विभिन्न थानों में बारमद किए गए हैं। थानों में वाहनों को बेतरतीब रखा गया था। अभी तक 4 दिनों में लगभग 5 हजार लोंगों ने डिस्प्ले को देखा हैं। लोग अपने वाहनों को ढूढ़ंने की कोशिश कर रहे हैं। एडिश्नल एसपी ने बताया कि सभी वाहनों को 15 फरवरी तक डिस्पले में रखा जाएगा। इसके बाद बाकी वाहनों को पुलिस एक्ट के तहत नीलाम किया जाएगा।
close