शिक्षाकर्मी नेता ने कहा…शिक्षकों की भूपेश के बजट पर रहेगी नजर…क्या जनघोषणा पत्र को किया जाएगा पूरा..?

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
परीक्षा शुल्क,पर्यावरण विषय,12 वी कक्षा,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ,बिलासपुर— शिक्षाकर्मियों को बजट का बेसब्री से इंतजार है। शिक्षाकर्मियों को उम्मीद है कि सरकार शिक्षा कर्मियो के लिए जनघोषणा पत्र में शामिल बातों को बजट में जरूर पूरा करेगी। सभी शिक्षाकर्मियों को उम्मीद है कि  2 वर्ष की सेवा के बाद सम्पूर्ण संविलियन की मांग को बजट में जरूर पूरा किया जाएगा। यह बातें शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने कही।
                          प्रेस नोट जारी कर संजय शर्मा ने कहा कि 8 फरवरी नई सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। प्रदेश सरकार शिक्षाकर्मियों से जनघोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को बजट में पूरा करेगी। विश्वास है कि 2 वर्ष की सेवा के बाद सम्पूर्ण संविलियन की मांंग को पूरा किया जाएगा। 1998 से नियुक्त और  वर्तमान तक पदोन्नति से वंचित सभी वर्गों को क्रमोन्नति वेतनमान की बातों को बजट में शामिल किया जाएगा।
       संजय शर्मा ने कहा कि प्राचार्य और प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति की बात पूरी होगी। वर्ग 3 की वेतन विसंगति को दूर किया जाएगा। सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी। इसके अलावा अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरण पर टेट और  डीएड को शिथिल कर वंचित को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान बजट में रहेगा।
                        शिक्षा कर्मियो को अपने विषय मे किन किन विषय की घोषणा बजट में होगी। इसका बेसब्री से इंतजार है। हर विषय के सम्बंधित शिक्षाकर्मियों को उम्मीद है कि निर्णय अनुकूल रहेगा। सभी शिक्षाकर्मियो की उम्मीद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन घोषणापत्र के आधार पर होने वाले निर्णय पर टिकी है।
close