पं.दीनदयाल जयंति पर कार्यक्रम का आयोजन…भाजपा नेता करेंगे याद..समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे दिन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में 11 फरवरी को भाजपा नेता पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएेंग। समर्पण दिवस पर जिले के सभी मंडलों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश भी डाला जाएगा।
                     भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिले के सभी मंडलों में समर्पण दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 12 फरवरी से शक्ति केन्द्र और बूथों में समपर्ण दिवस का कार्यक्रम होगा। रजनीश सिंह ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होने का निर्देस दिया है।
                    रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बिलासपुर नगर मंडल संयुक्त रूप से व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल पार्क में स्थित प्रतिमा पर सुबह 9ः30 बजे माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लेंगे। भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी, मध्य मंडल अध्यक्ष गोपी ठारवानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता, रेल्वे मंडल अध्यक्ष जी रविकुमार, पश्चिम मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप ने मंडल में रहने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल पार्क में पहुंचने को कहा है।
close