बच्चों को देखने कलेक्टर पहुंचे सिम्स…कहा…गंभीरता से हो इलाज…सीएमएचओं ने कहा नो साइड इफेक्ट

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—  शनिवार को तखतपुर में कृमिनाशक दवा पीने से कुछ बच्चों की तबीयत खराब हो गयी थी। प्राथमिक उपचार के बाद आनन फानन में दो बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया। दोनों बच्चों को देखने आज कलेक्टर डॉ.संजय अलंग सिम्स पहुंचे। कलेक्टर ने चिकित्सकों और उचित और सुरक्षित उपचार का निर्देश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बताते चलें की एक दिन पहले शनिवार को कृमिनाशक दवा पीने से कुछ बच्चों की तबीयत खराब हो गयी। दो बच्चों को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया था। दोनों बच्चों को देखने कलेक्टर डॉ.संजय अलंग सिम्स पहुंचे। बीमार बच्चों का हालचाल जाना। दोनों बच्चियों खुशबू बंजारे और आकांक्षा के इलाज के लिए कलेक्टर ने डॉक्टरों को जरूरी दिशा कलेक्टर ने डाॅक्टरों को दोनो बच्चियों का बेहतर ईलाज करने को कहा।

                 डाॅक्टरों ने कलेक्टर को बताया कि दोनो बच्चियों की तबीयत में काफी सुधार हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.बी.बी.बोर्डे ने बताया कि कृमिनाशक दवा का साईड इफेक्ट नहीं होता है। कुछ प्रकरणों में बच्चों को जी मिचलाना और उल्टी की शिकायत होती है।

close