अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश के मुखिया…कर्मचारियों में भारी उत्साह…प्रदेश के कोने कोने से आएंगे लिपिक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—मुख्य मंत्री भूपेश बघेल लिपिक संघ के प्रांतीय अधिवेशन मे 17 फरवरी को शामिल होंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री रोहित तिवारी ने दी।
          रोहित तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन मे मुख्य मंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। संघ जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने जानकारी दी कि 17 फरवरी 2019 को कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय त्रिवेणी भवन सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भर के लिपिक प्रांतीय अधिवेशन मे शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।
              सुनील यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष दादा चन्द्रिका सिह करेंगे। आयोजन को लेकर प्रदेश भर के लिपिको मे भारी उत्साह का वातवरण हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने संयोजक रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री की अगुवाई मे बिलासपुर जिले की टीम बढ़ च़ढ़कर हिस्सा ले रही है। सघन जन सम्पर्क कर सभी लिपिक साथियों को अधिवेशन मे आमंत्रित किया जा रहा है।
close