नगरीय प्रशासन विभाग में तबादले, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़ के बदले गए निगमायुक्त  

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।बुधवार को राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग में  अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है।देर शाम जारी आदेश के अनुसार विनोद पांडे को रायपुर का जोन कमिश्नर बनाया है। लोकेश्वर साहू को रायपुर का अपर आयुक्त का पदभार दिया गया हैै। एसके दुबे को कोरबा का आयुक्त और रमेश जायसवाल को रायगढ़ का आयुक्त बनाया गया है। वहीं सुनील अग्रहरि को दुर्ग नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। नेतराम चंद्राकर को जगदलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। एके हलदार को धमतरी नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close