अमेरिका से वापस लौटे अरुण जेटली, कैबिनेट मीटिंग में होंगे शामिल

Shri Mi

नईदिल्ली।केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को वित्त मंत्री का पदभार संभालेंगे और मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अरुण जेटली शुक्रवार को सुरक्षा को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे। श्री जेटली नौ फरवरी को उपचार के बाद अमेरिका से स्वदेश लौट थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अरुण जेटली किडनी प्रत्यारोपण के बाद इसकी जांच के लिए 13 जनवरी को अमेरिका गये थे। इसी कारण वह वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश नहीं कर सके। श्री जेटली के अमेरिका जाने के बाद श्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का कामकाज सौंपा गया था। श्री गोयल ने एक फरवरी को संसद में वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किया था।

अरुण जेटली का 14 मई को किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था और 13 जनवरी को वह उपचार के लिए अमेरिका रवाना हो गये थे। उन्हें पिछले वर्ष अप्रैल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था जहां वह डायलिसिस पर थे जिसके बाद उनका किडनी का प्रत्यारोपण कराया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close