एक दिवसीय धरना के बाद बड़ा फैसला…सहकारी बैंक कर्मचारियों का एलान…25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—प्राइस इंडेक्स की मांग को लेकर तीन दिनों से सांकेतिक प्रदर्शन के बाद जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों ने आज बैंक के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर हड़ताल किया। धरना प्रदर्शन कर शासन और बैंक प्रबंधन पर मांग को लेकर दबाव बनाया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि प्राइस इंडेक्स की मांग को लेकर पिछले तीन साल संघर्ष कर रहे हैं।  सरकार के सामने लगातार मांग रखा भी गया। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई।
                             विरोध प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि कलेक्टर ने बैंक कर्मचारियों को महंगाई सूचकांक वेतनमान देने का निर्देश दिया है। लेकिन मामले को पंजीयक सहकारी संस्था ने लटका कर रखा है। जिसके चलते बैंक के सभी कर्मचारी सुविधा से वंचित हैं। कर्मचारियों ने बताया कि व्यवस्था लागू होने के बाद सरकार के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं आएगा। बैंक अपने फंड से कर्मचारियों के वेतनमान स्वीकृत करेगा।
          पत्रकारों से कर्मचारियों ने जानकारी दी कि इसके पहले दो बार कर्मचारी संघ अपनी मांग को रख चुके हैं। बावजूद इसके आज तक सुनवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने कहा कि आज भी यदि  मांग को लेकर जिम्मेदार प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो बैंक के सभी कर्मचारी 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
close