27 फरवरी को आएगी युवा मोर्चा की प्रदेश टीम…दिग्गज भाजपा नेता होंगे शामिल…बैठक में लिया गया फैसला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलE प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय करबला में हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मोर्चा के योगदान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश पदाधिकारियों की टोली 17 फरवरी से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पहुंच रही है। टीम के सदस्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं।
                     बैठक में बताया गया कि युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी जिले में 14 कार्यक्रम तय किये गये हैं। इनमें यूथ आइकान नेटवर्क, पहला वोट मोदी को, कमल कप, कैम्पस एम्बेसडर प्रोग्राम, नुक्कड़ नाटक और विजय लक्ष्य कार्यक्रम प्रमुख है। युवा मोर्चा पदाधिकारी ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेश की टोली का आगमन 27 फरवरी को बिलासपुर में होना है। रात्रि में पार्टी के वरिष्ठों से भेंट कर 28 फरवरी को युवा मोर्चा का प्रदेश नेतृत्व दिनभर अनेकों कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
                        युवा मोर्चा नेता ने बताया कि प्रेसवार्ता और विजय संकल्प कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। विजय लक्ष्य कार्यक्रम में बिलासपुर लोकसभा अंतर्गत सभी मंडलों से युवा मोर्चा शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। युवा मोर्चा की जम्बो बैठक में आला नेताओं के जिले वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा मोर्चा के प्रदेश और जिले के सभी पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।
close