हाउसिंग बोर्ड को मिला नेशनल अवार्ड

Chief Editor
2 Min Read

hbरायपुर।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल  ( हाउसिंग बोर्ड ) को  आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ‘बेस्ट ई.डब्ल्यू.एस. डेव्हलपर्स’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार आज केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री  एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में एसोचेम द्वारा एक होटल में आयोजित ‘’ हाऊसिंग फार आल ’’ शिखर सम्मेलन सह उत्कृष्टता पुरस्कार कार्यक्रम मेंछत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह सवन्नी व आयुक्त  सिद्धार्थ कोमल परदेशी को प्रदान किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सचिव आवास एवं नगरीय विभाग  नदिंता चटर्जी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता  सुनील सिंह सहित उद्योग जगत से जुडे़ हुए प्रमुख उद्योगपति  भी उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को मिले इस सम्मान पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री  राजेश मूणत ने गृह निर्माण मंडल को बधाई दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             उन्होंने कहा है कि राज्य में आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्गो के आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में किये जा रहे उनके प्रयासों को सराहा है। राज्य के आवास व पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव  एन. बैजेन्द्र कुमार ने भी गृह निर्माण मंडल को मिले इस सम्मान पर मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को प्रदेश में अटल आवास योजना, दीनदयाल आवास योजना, कुशाभाऊ ठाकरे आवास योजना, अटल विहार योजना एवं अन्य आवास योजना के माध्यम से कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए दिया गया है। वर्तमान में नया रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से नव विकसित नया रायपुर में 40 हजार एवं कमल विहार, रायपुर में 10 हजार अफोर्डेबल हाऊसिंग के तहत छत्तीसगढ़ के कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की योजना क्रियान्वित की जा रही है।

close