महिला कर्मचारियों ने की डीईओ से शिकायत…कहा प्राधानाचार्य कर रही प्रताड़ित…जेल भेजने की दे रही धमकी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिला शिक्षा अधिकारी से ड्रीम इंडिया स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विद्यालय के कर्मचारियों ने शिकात की है। कर्मचारियों ने बताया कि प्राचार्या रीता शर्मा जातिगत से लेकर काम को लेकर गाली गलौच और दुर्व्यहार करती हैं। बात बात पर प्रताडित भी करती हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           ड्रीम इंडिया स्कूल की पांच कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से महिला प्राधानाचार्य के खिलाफ लिखित दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत की है। अस्तुती कुर्रे, निता खाण्डे, देवी बाई, गीता प्रजापति और रामेश्वरी जोशी ने जिला शिक्षा अधिकारी से बताया कि उस्लापुर स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में पिछले चार साल से आया और भृत्य का काम करती हैं।

                    पिछले दो साल से उन्हें महिला प्राधानाचार्य रीता शर्मा गाली गलौच और दुर्र्व्यवहार कर रही हैं। कुछ समय पहले हम पांचो से प्राधानाचार्य ने एक कागज में साइन कराया। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से हम लोगों को धमकी दी जा रही है कि काम से निकाला जाएगा। क्योंकि हम लोग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा सब से दुर्र्व्यवहार भी किया जा रहा है। प्राधानाचार्य धमकी देती हैं कि यदि काम नहीं छो़ड़ा तो जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर जेल भेजवा देंगे।

          जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को लिखित शिकायत में महिलाओं ने कहा कि आज तो प्राचार्य ने हद कर दी। प्राचार्या रीता शर्मा ने कहा कि आया भृत्य का काम छोड़कर स्वीपर का काम करो। अन्यथा स्कूल के बाहर का रास्ता नापो।

पांच महिलाओंने जिला शिक्षाअधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि हम लोगों का परिवार का एक मात्र साधन नौकरी है। यदि निकाल दिये जाएंगे तो परिवार सड़क पर आ जाएगा। यह जानते हुए भी कि हम लोगों की भर्ती आया और भृत्य पद के लिए की गयी है।

 

close