चौबिस घंटे में हृदय परिवर्तन…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150916-WA0006बिलासपुर— आज एक नाटकीय घटनाक्रम में बिल्हा क्षेत्र से सहकारी बैंक के डायरेक्टर ने 24 घंटे पहले दिये इस्तीफे को वापस ले लिया है। अम्बिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि मंगलवार को अज्ञात लोगों ने उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था। आज मैने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन उन्होने इस्तीफा के लिए दबाव डालने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया। ना ही गलती का जिक्र ही किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               मालूम हो कि एक दिन पहले मंगलवार को सहकारी बैंक के बिल्हा क्षेत्र के संचालक अम्बिका प्रसाद तिवारी ने अध्यक्ष को संचालक पद से अपना इस्तीफा दिया था। आज ठीक चौबीस घंटे बाद यू टर्न होते हुए अम्बिका प्रसाद ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मै किसी अज्ञात व्यक्ति के दबाव में इस्तीफा दिया था। आज अपराधबोध होने के कारण मैने इस्तीफा वापस ले लिया है। बार- बार सवाल पूछने के बाद भी तिवारी ने इस्तीफा देने और वापस लेने का सही कारण नहीं बताया।

                 बताया जा रहा है कि तिवारी ने इस्तीफा देकर संचालक मंडल पर दबाव डालने का प्रयास किया। उपाध्यक्ष नहीं बनने का उन्हें मलाल था। जानकारी के अनुसार उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया ताकि उनका महत्व बरकरार रहे है। एक जानकारी यह भी मिली कि अम्बिका प्रसाद तिवारी ऐसा किसी बाहरी रसूखदार नेता के इशारे पर नए अध्यक्ष पर ग्रिप बनाने के लिए किया है। इस दौरान तिवारी ने बताया कि देवेन्द्र उनके मार्गदर्शक हैं उनसे मनमुटाव का कोई मामला ही नहीं है।

close