पूर्व सीएम और टीएस होंगे कार्यक्रम मे शामिल…करणी सेना पदाधिकारियों ने दी जानकारी..पेश किया संकल्प पत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में प्रतिज्ञा पत्र पेश करते हुए कहा कि करणी सेना का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना है। देश को विकास की तरफ अग्रसर करना है। करणी सेना हिन्दुत्व और समाज की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन संगठन का फैसला है कि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ ऊंंच नीच, प्रांत,भाषा के आधार पर फर्क नहीं किया जाएगा। उनका एक मात्र उद्देश्य हिन्दू निष्ठा को जगाना है। महिला सशक्तिकरण के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                आज प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्रदेश इकाई पदाधिकारियों ने बताया कि 24 फरवरी को रायपुर स्थित सरोना में क्षत्रीय समाज विचार सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में देश के सभी क्षत्रिय समाज के आला पदाधिकारी शिरकत करेंगे। आयोजन में शामिल सभी को क्षत्रिय समाज की जिम्मेदारियों और कर्तव्यो के बारे में बताया जाएगा।

                  प्रेसवार्ता में मौजूद क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी नयन सिंह परिहार, महेन्द्र प्रताप राणा, बीपी सिंह और रोशन सिंह ने जानकारी दी कि रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज सिंह ऊर्फ राजा भैया, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और वर्तमान सरकार के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे। बिलासपुर से कार्यक्रम में शामिल होने 24 फरवरी को सुबह 7 बजे महाराणा प्रताप चौक से समाज के गणमान्य और क्षेत्रीय पदाधिकारी रवाना होंगे।

Share This Article
close