पीएम करेंगे कार्यकाल में अंतिम मन की बात…27 को राजनाथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित…शुरू हुई तैयारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में 27 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बिलासपुर आगमन को विशेष चर्चा हुई।
                      बैठक को संबोधित कर सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात 24 फरवरी रविवार को सुबह 11 बजे सभी सार्वजनिक स्थानों पर रेडियो, टी.वी, प्रोजेक्टर और अन्य माध्यमों से पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, महिला समूह, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनमानस के बीच हमें सुनना और देखना है। मन की बात कार्यकाल की अंतिम मन की बात होगी। प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण विषयों पर बात करेंगे। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाईन मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
    कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भाजपा जिला महामंत्री ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत् 2 मार्च तक सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा और लगाना है। 23 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के मन की बात घोषण पत्र रथ कोटा विधानसभा से प्रारंभ होगी। बिलासपुर लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में रथ का एक दिनी दौरा होगा। रथ के साथ सुझाव पेटी भी होगी। पेटी में आमजन भाजपा कार्यकर्ता  मन की बात लिखकर डालना है। 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प कमल रंगोली बनाकर जिले के प्रत्येक मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन होगा।  सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को घरों में शाम  को कमल रंगोली बनाकर दीप जलाना है। 27 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बिलासपुर आगमन पर लोकसभा कलस्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान में दोपहर 1 बजे से होगा। कार्यक्रम में लोकसभा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
                      भाजपा नेताओं ने बताया कि 2 मार्च को भाजपा कार्यकर्ताओं मोटर सायकिल रैली निकालेंगे।  रैली की शुरूवात बूथ से होगी। इसके बाद शक्ति केन्द्र से मंडल फिर मंडल से विधानसभा के निश्चित स्थान पर सभी कार्यकर्ताओं को पहुॅचना है। बैठक में भाजपा के आला नेताओं के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
close