प्रदेश युवा कांग्रेस में 5 नए महासचिव और 34 सचिव शामिल..सूची में अंकित,अमितेष आशीष और गौरव का नाम..कार्यकर्ताओं में खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लवरू और प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा के अनुमति से पांच प्रदेश महासचिव और 38 प्रदेश सचिव की नियुक्ति की गयी है। प्रेस नोट में प्रदेस युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ो और महेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि पूर्व के सभी प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी यथावत रहेंगे।
                        राजीव भवन प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश में सुशील मोर्य , कुलिषा मिश्रा, मनोज सागर यादव, खिलेश देवांगन, निखिल द्विवेदी को प्रदेश युवा संगठन में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।
                          बनाए गए नए प्रदेश सचिव की कुल संख्या 38 है। इसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर के अंकित गौरहा,अमितेष राय,आशीष मोनू अवस्थी. गौरव दुबे, आशीष गोयल का नाम शामिल है। इसके अलावा युवा संगठन में सूरज कश्यप, आकाश राव, सुप्रकाश मलिक, अमित मिरी, प्रवीन कल्ला, विधि नामदेव, दीक्षा पाण्डेय, संदीप वोरा, निखिल खिचिरिया, जयंत देशमुख, जीत सिंह आर्या, मोहम्मद शाहिद, अमित उपाध्याय, अमीर सिद्धिकी, सुनील आहुजा,गौरव सिंह,आकाश मिश्रा, दीपक मिश्रा, सचिन जायसवाल, अमित पाण्डेय, सहस्त्रांशु पाठक,शैलजा भदौरिया, फिरोज खान, मोहम्मद अजहर रहमान, बिलाल दानिश खान, स्वप्निल मिश्रा, अजित कुकरेजा, आशीष द्विवेदी, विक्रांत सिंह, तथागत पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण वर्मा और रूपेश साहू का नाम शामिल है।
close