बिलासपुर विधानसभा में चार ब्लाक…अरविन्द मध्य बिलासपुर के अध्यक्ष..रेलवे को अलग ब्लाक का मिला दर्जा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—पार्टी संगठन को मजबूत करने  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए ब्लाक का गठन किया है। ब्लाक प्रमुख बनाकर नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी दी है। बिलासपुर विधानसभा को दो से बढ़ाकर अब चार ब्लाक में बांट दिया गया है। ब्लाक एक को तीन भागों में तोड़कर दो नए ब्लाक बनाए गए हैं। एक दिन पहले संगठन ने आदेश जारी कर बिलासपुर के दोनों नए ब्लाक अध्यक्षों को पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए ब्लाक का गठन कर नए चेहरों को जिममेदारी दी है।बिलासपुर नगर विधानसभा को दो की जगह चार ब्लाक में बांटा गया है। बनाए गए दो अतिरिक्त ब्लाक पूर्व के ब्लाक एक से अलग किए गये हैं। रेलवे क्षेत्र कांग्रेस का अब अलग ब्लाक कहलाएगा। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने सरकंडा क्षेत्र की स्थिति को यथावत रखा है। लेकिन अब सरकंडा ब्लाक का नाम सरकंंडा ब्लाक तीन हो जाएगा। रेलवे क्षेत्र को अलग ब्लाक का दर्जा दिया गया है।

                        प्रदेश कांग्रेस से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि ब्लाक दो का नाम मध्य बिलासपुर होगा। मध्य बिलासपुर ब्लाक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरविन्द शुक्ला को दी गयी है। रेलवे परिक्षेत्र ब्लाक का अध्यक्ष अजय कुमार यादव को बनाया गया है। सरकंडा यानि ब्लाक तीन के अध्यक्ष विनोद साहू ही रहेंगे।

                इसके अलावा प्रदेश के अन्य ब्लाक और प्रमुखों का नाम इस प्रकार होगा। गरियाबंद जिले के अमलीपदर ब्लाक के अध्यक्ष तपेश्वर ठाकुर, गरियाबंद नगर ब्लाक अध्यक्ष रितिक सिन्हा होंगे। कवर्धा जिले में रेंगाखार कला का अध्यक्ष प्रभाती मरकाम को बनाया गया है। बेमेतरा में नांदघाट ब्लाक प्रमुख सुशील साहू और संबलपुर ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर सिंह लोदी होंगे। सुगमा में सुगमानगर की जिम्मेदारी शेख सज्जार को दी गयी है।

                                       बलरामपुर जिले में रामानुजगंज चांदो का अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल, रामचन्द्रपुर का मोहम्मद यासिन,रघुनाथनगर की कमान अशोक जायसवाल को दी गयी है। बिलासपुर ग्रामीण में सकरी का अध्यक्ष त्रिभुवन साहू को बनाया गया है। कोरबा नगर के 67 वार्डों को पांच भाग में बांटकर ब्लाक बनाया गया है। दर्री जमनापाली में सुधीर जैन, कुसमुण्डा में इंजीनियर सनीष कुमार, बांकी मोंगरा में प्रदीप अग्रवाल, बालको में एफ.डी.मानिकपुरी और कोरबा शहर की कमान संतोष राठौर संभालेंगे।

 

close