आम चुनाव और पुलिस की तैयारी..2 दिवसीय रेंज कार्यशाला का आयोजन…चुनावी गतिविधियों की दी गयी जानकारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—ज़िला बिलासपुर में हुयी लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेंज के लगभग 200 अधिकारियों ने शिरकत किया। सभी लोगों को चुनावी गतिविधियों और सुरक्षा की जानकारी दी गयी।
                  निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आगामी लोक सभा निर्वाचन 2019 को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश में रेंज स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जल संसाधन विभाग परिसर स्थित प्रार्थना सभागार में 25 और 26 फरवरी को किया गया। कार्यशाला का समापन 26 फरवरी को हुआ है।
    एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि रेंज स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला में बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली और कोरबा के कुल 187 पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
              अर्चना झा  ने बताया कि 25 फरवरी 2019 को आईजी प्रदीप गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। रेंज से कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया। प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और इसकी उपयोगिता को जरूरी भी बताया।
                     कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा और प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर अर्चना झा ने आदर्श आचार संहिता, फोर्स डिप्लॉयमेंट, प्रतिबंधक कार्यवाही,  निर्वाचन में केंद्रीय और राज्य पुलिस बल की भूमिका, फ्लाईंग स्क्वायड, वलनेरेबिलिटी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। चुनाव के दौरान क्या करें और क्या ना करें जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण और वं व्यावहारिक ज्ञान के बारे में भी बताया।
                     प्राचार्य उच्चत्तर माध्यमिक पाठशाला मझगांव शैलेश पांडे, प्राचार्य शासकीय स्कूल अमने मनोज वैद्य ने EVM और VVPAT के संबंध में जानकारी दी। उप-निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर आशीष टिकारिया, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी रायपुर जागेश्वर कौशल ने पोस्टल बैलेट और इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के सबंध में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।
                                          रेंज स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला में लोकसभा निर्वाचन पूर्व  पुलिस के माध्यम से होने वाली  कार्यवाही और निर्वाचन के बाद कार्यवाही के संबंध में बिलासपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। दो दिवसीय कार्यशाला में सी.डी. टंडन पुलिस अधीक्षक मुंगेली, राजेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर ओ.पी. शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  भारतेंदु द्विवेदी, साबित लाल चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ हरीश राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद भैय्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी. डी. तिर्की समेत रेंज के 26 डीएसपी, 85 निरीक्षक, 55 उपनिरीक्षक और 0 सहायक उप निरीक्षक स्तर के कुल 187 पुलिस अधिकारियों ने कार्यशाला का लाभ उठाया।
close