महिला की पुलिस से फरियाद…ससुराल वालों से बेटी को बचाओ…बना देंगे पागल..रोज करते मार-पीट और गाली गलौच

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कोनी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने दामाद और समधी पर पुत्री को प्रताडित करने के साथ पागल बनाए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत कर्ता महिला ने बताया कि पुत्री को बात बात पर प्रताड़ित किया जाता है। आए दिन दामाद और ससुराल के अन्य लोग मारपीट करते हैं। घर से निकाल भी देते हैं। समझाईश के बाद कुछ दिन ठीक तो रहता है बाद में बेटी के साथ मारपीट का सिलसिला शुरू हो जाता है। वह भी बिना वजह।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   कोनी थाना क्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर निवासी महिला जयमती साहू पति स्वर्गीय किशोर साहू ने बताया कि उसकी बेटी का नाम जूही साहू है। जूही की शादी सेमरताल निवासी प्रकाश साहू पिता विश्राम साहू के साथ हुई। बेटी और दामाद ने खुद एक दूसरे का चुनाव किया है। दोनों परिवार की रजामन्दी के बाद साल 2011 में महामाया मन्दिर परिसर में दोनों का विवाह किया गया। इस दौरान दोनों परिवार के लोग काफी खुश भी थे।

            इस समय दोनों के बीच पांच साल की एक बच्ची भी है। सब कुछ ठीक चलता रहा…यकायक मारपीट और प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हो गया। अब बेटी के ससुराल वाले जूही को पागल करार दे रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। रोजाना मारपीट और गाली गलौच प्रताड़ना के कारण बेटी की हालत बहुत खराब हो चुकी है। जूही के ससुराल वाले उसे पागल कहने लगे हैं।

                   जयमति ने बताया कि मामले में दो एक बाद गांव के लोगों ने पंचायत में लड़का लड़की के साथ परिवार वालों को समझाया। गाली गलौच और मारपीट नहीं करने की बात भी कही। इसके बाद दो चार दिन मामला शांत हो गया। इसके बाद दामाद और उसके माता पिता ने जूही को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। बेटी की हालत बहुत खराब हो गयी है। पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि उसकी फरियाद सुने और बेटी के ससुराल वालों को समझाए। बेवजह मारपीट और गाली गलौच देकर प्रताड़ित ना करे। अन्यथा बेटी हाथ से निकल जाएगी।

close