छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष चुनाव सम्पन्न,मनीष मिश्रा बने प्रांताध्यक्ष,शिव सारथी कोषाध्यक्ष

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। 3 मार्च को पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियो का चुनाव राजधानी रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के दूरदराज से आये जिलाध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे जिसमें जिलाध्यक्षो और जिला संयोजको ने अपने प्रत्यक्ष मतदान का प्रयोग किया।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रांतीय संयोजको के नाम से वोटिंग हुई।

जिसमें मनीष मिश्रा,शिव सारथी,रंजीत बनर्जी,जाकेश साहू, अश्वनी कुर्रे,अजय गुप्ता, संकीर्तन नन्द,बसन्त कौशिक,हुलेश चन्दरकर,के नाम से वोट डाला गया।

दो संयोजक सीडी भट्ट और छोटे लाल साहू ने प्रांताध्यक्ष की दौड़ से अपने को अलग रखा।इस प्रकार 10 संयोजको को अध्यक्ष बनाने के लिए वोटिंग हुआ।

जिसमें मनीष मिश्रा को 5 तथा सुखनन्दन यादव को 5 वोट तथा शिव सारथी को 4 और अश्वनी कुर्रे को 3 वोट मिले मनीष मिश्रा और सुखनन्दन के बीच पर्ची निकाला गया, जिसमें मनीष मिश्रा ने जीत दर्ज की।

इस प्रकार फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रांतीय सचिव सुखनन्दन यादव,कोषाध्यक्ष शिव सारथी बने सभी उपस्थित फेडरेशन पदाधिकारियो ने तीनों निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दिए शीघ ही शेष प्रांतीय पदाधिकारियो का विस्तार कर फेडरेशन अपनी 4 सूत्रीय माँग के लिए आगे रणनीति बनाकर सँघर्ष करेगा।उक्त जानकारी प्रांतीय सचिव सुखनन्दन यादव नेे दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close