भाजपा मीडिया प्रभारी आलेख वर्मा का दावा…27 साल से कर रहा सेवा…आवेदन पेश कर कहा चाहिए लोकसभा टिकट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–भाजपा कार्यकर्ता  और मीडिया प्रभारी आलेख वर्मा ने पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री भाजपा लोकसभा कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल को बायोडाटा देकर लोकसभा टिकट की मांग की है। आलोक ने पूर्व मत्री अमर अग्रवाल को बताया कि सगठन ने जो भी काम दिया। पूरी ईमानदारी के साथ फर्ज को निभाया है।  बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी होगी।CGWALL.COM के WhatsApp GROUP से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
    आलेख वर्मा ने आवेदन पत्र के साथ लोकसभा टिकट के लिए अपना बायोडाटा अमर अग्रवाल को उनके निवास में दिया। पूर्व मंत्री के अलावा पत्रकारों को आलेख वर्मा ने बताया कि पिछले 27 सालों से संगठन की सेवा कर रहा हूं। सेवा के दौरान पार्टी निर्देशों के अनुसार Aअपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। आज भी निष्ठा के साथ दिए गए कार्यों को कर रहा हूूं।
               आलेख ने बताया कि इन 27 सालों में पाटीॅ के महत्वपूर्ण पद मीडिया प्रभारी के दायित्वों का कुशलता के साथ संचालन किया। उम्मीद है कि पार्टी को भावना और निष्ठा को ध्यान में रखकर मुझ पर विश्वास करना चाहिए। बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाया जाए। आलेख वर्मा ने बताया की मैं बहुत ही जल्द अपनी दावेदारी को पुख्ता बनाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओ से मुलाकात करूंगा। अपनी बातों को रखूंगा।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close