मास्टर प्लान के अनुसार होगा स्टेशन का विकास..निरीक्षण के बीच कहीं नाराज…तो कहीं खुश नजर आए बंधोपाध्याय

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने स्टेशन का एसआईजी निरीक्षण किया। स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। बंदोपाध्याय ने प्लेटफार्म, यात्री प्रतिक्षालय, स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया, रिटायरिंग रूम और डाॅरमेटरी, आरपीएफ पोस्ट, गोदाम, फुटओवर ब्रिज समेत अन्य क्षेत्रों को देखने के बाद अपर मंडल प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ उन्यनयन को लेकर बातचीत की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      निरीक्षण के दौरान बंदोपाध्याय ने सबसे पहले पार्सल आफिस से दूसरे छोर तक बनाये जाने वाले फुटओवर ब्रिज के स्केच प्लान का अवलोकन किया। जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। कार्य को प्लान बनाकर अतिशीघ्र पूरा करने को कहा। बंधोपाध्याय ने सरुकेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। बेतरतीब खडे वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को पार्किग और आटो स्टैण्ड के स्थलों का निरीक्षण कर प्लान बनाकर व्यवस्थित पार्किग पर जोर दिया।

               बंदोपाध्याय ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी यात्री प्रतिक्षालयों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। खासकर शौचालयों का भी निरीक्षण किया। अपर प्रबंधक ने  गेट नं 3 के पास स्थित एटीवीएम, को-टीवीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने यूटीएस मोबाइल टिकटिंग के माध्यम से यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। बंधोपाध्याय ने नवीनीकृृत रिटायरिंग रूम और डारमेटरी का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। रिसेप्शन में मौजूद कर्मचारियों से बुकिंग और ठहरने वालों यात्रियों की सम्पूर्ण जानकारी मांगी।

                     एडीआरएम ने आरपीएफ पोस्ट का भी निरीक्षण कर कर्मचारियों के बेसिक और आवश्यक कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होने प्लेटफार्म एक में निरीक्षण करते हुए उन्होंने गेट नं 04 के पास रिक्त जगहों में यात्रियों के लिए मल्टीपरपस स्टाॅल निर्माण करने की बात कही। हावडा छोर में स्थित गोदाम और फुटओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों से चर्चा कर फुटओवर का विस्तार लोको कालोनी तक किए जाने की जानकारी दी। बंदोपाध्याय ने बताया कि स्टेशन का विकास मास्टर प्लान के तहत अतिशीघ्र किया जाए।

                    निरीक्षण के दौरान वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कुमार कश्यप, वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त बी.एस.नाथ, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ए.के.दास, वरिय मंडल विद्युत इंजीनियर पी.एन.खत्री, मंडल अभियंता अनमोल नागपाल, स्टेशन निदेशक किशोर निखारे समेत अनेक अधिकारी भी मौजूद थ।

Share This Article
close