महिला शिक्षा कर्मियों को स्थानांतरण से मिलेगी राहत, महिला दिवस पर मिली सौगात

Shri Mi
1 Min Read

सुरजपुर।विश्व महिला दिवस से एक दिन पूर्व छत्तीसगढ़ की महिला शिक्षा कर्मियों को स्थानांतरण का तोहफा मिला है ।इसके लिए गंगा पासी ने पूर्व और वर्तमान छत्तीसगढ़ की सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में महिला शिक्षा कर्मियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसका महिलाएं बखूबी निर्वहन कर रही है महिला शिक्षक कर्मियों की सबसे बड़ी समस्या विवाह के उपरांत ट्रांसफर नहीं हुए थे। कई महिलाएं अपने गृह निवास से अन्य प्रदेश के जिलों में सेवाएं दे रही थी। कई महिलाएं विवाहित होकर भी परित्यक्ता का जीवन जी रही थी।CGWALL.COM के WhatsApp GROUP से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

कई महिलाएं बीहड़ और जंगलों में पढ़ा रही है उनके लिए महिला दिवस पर सरकार की ओर से आशा की किरण उठी है जिसे हम महिला दिवस के अवसर पर तोहफे के रूप में देखते हैं।

महिला शिक्षाकर्मी नेता गंगा पासी ने बताया कि स्थानांतरण करना और नहीं करना या राज्य सरकार का प्रशासनिक निर्णय होगा पर राजपत्र में भर्ती नीति नियम प्रकाशन होने से यह तय हो गया है कि अब स्थानांतरण संभव है प्रदेश की सरकार महिला शिक्षा कर्मियों के साथ अन्याय नहीं करेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close