जंगी रैली में शामिल होंगे कांग्रेस नेता

BHASKAR MISHRA

congress- panjaबिलासपुर—20 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित किसान स्वाभिमान रैली में शिरकत करने बिलासपुर के 150 से अधिक कांग्रेसी नेता कल दिल्ली रवाना होंगे। रैली में प्रदेश के सभी ब्लाक से 20 कार्यकर्ता कल देर रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बिलासपुर के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय किसान रैली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। रैली में शामिल होने बिलासपुर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में करीब 150 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता कल दोपहर ट्रेन से रवाना होंगे। अभय नारायण राय ने सीजी वाल से रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष समेत छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं के शिरकत होने की बात कही। उन्होंने बताया कि जब से केन्द्र में भाजपा सरकार आई है लगातार किसानों से छल किया जा रहा है। मोदी सरकार ने अपने एक साल के शासन काल में सिर्फ आश्वासन के अलावा गरीबों और किसानों को कुछ नहीं दिया है।

               संभागीय प्रवक्ता राय ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में मोदी की भूमि अधिग्रहण बिल में हार हुई है। कांग्रेस ने किसानों के हित में यूपीए के बिल को लड़ाई लड़कर पास करवाया है। बिल के पास होने से मोदी परस्त औद्योगिक घरानों को करारा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित किसान स्वाभिमान रैली के जरिए राहुल गांधी देश के किसानों को संबोधित करने के साथ ही भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जंग का एलान करेंगे।

close