लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ ; 2009 में बीजेपी जीती थी कितनी सीट …? पढ़िए कौन बना था सांसद

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर,व्यय लेखे,भारत निर्वाचन आयोग,छत्तीसगढ़ निर्वाचन-2018,,Polling Officer Dead, Evm, Madhya Pradesh Election 2018 Exit Poll, Madhya Pradesh Election 2018, Madhya Pradesh Election, Congress, Bjp, Polling Booth List Of Mp, Cm Candidates Of Congress In Mp 2018, Madhya Pradesh Me Kitne Jile Hain,रायपुर।छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं।2009 के लोकसभा चुनाव परिणामों पर एक नजर डालें तो सरगुजा से मुरली लाल सिंह,रायगढ़ से भाजपा के विष्णु देवसाय,जांजगीर चांपा से बीजेपी की कमला देवी पाटले ,कोरबा से कांग्रेस के डॉ चरण दास महंत, बिलासपुर से भाजपा के दिलीप सिंह जूदेव, राजनांदगांव से भाजपा के मधुसूदन यादव, दुर्ग से भाजपा की सरोज पांडे, रायपुर से भाजपा के रमेश बैस, महासमुंद से भाजपा की चंदूलाल साहू,बस्तर से भाजपा की दिनेश कश्यप और कांकेर से भाजपा के सोहन पोटाई ने जीत दर्ज की थी।CGWALL.COM के WhatsApp GROUP से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

विस्तार से देखा जाए तो सरगुजा से जीते मुरली लाल सिंह को 416532 वोट मिले थे,वहीं कांग्रेस के भानु प्रताप सिंह को 256943 वोट मिले।

रायगढ़ से जीते विष्णु देव साय को 443948 और कांग्रेस के हृदयराम राठिया को 149111 वोट मिले।

जांजगीर चांपा से जीती भाजपा की कमला देवी पाटले को 302142 वोट और कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को 327791 वोट मिले।

कोरबा से जीते कांग्रेस के डॉक्टर चरणदास महंत को 314616 और बीजेपी की करुणा शुक्ला को 273216 वोट मिले।

बिलासपुर से जीते भाजपा के दिलीप सिंह जूदेव को 347930 वोट और रेणु जोगी को 214931 वोट मिले।

राजनांदगांव से भाजपा के मधुसूदन यादव को 437721 और कांग्रेस के देवव्रत सिंह को 321843 वोट मिले।

दुर्ग से भाजपा विनिंग कैंडिडेट सरोज पांडे को 283170 वोट और प्रदीप चौबे को 293879 वोट मिले।

रायपुर से जीते भाजपा के रमेश बैस को 364943 और भूपेश बघेल को 319726 वोट मिले।

महासमुंद से जीते भाजपा उम्मीदवार चंदूलाल साहू को 371201 और कांग्रेस के मोतीलाल साहू को 388100 वोट मिले।

बस्तर से जीते भाजपा के उम्मीदवार दिनेश कश्यप को 249373 और कांग्रेस को 307042 वोट मिले।

कांकेर से जीते सोहन पोटाई को 341131 और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को 318647 वोट मिले।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close