तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।बेटी और दामाद से मिलकर वापस लौट रहे चकरभाटा निवासी विनोद दुबे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद दुबे पिता ररुवाह दुबे उम्र 59 वर्ष निवासी कड़ार थाना चकरभाटा निवासी अपनी बेटी दमाद से जरहागांव थाना अन्तर्गत सेमरसल अपने बेटी दमाद से मिलने 10 मार्च को अपनी दुपहिया वाहन क्रमांक CG04 CE 8945 से गया था।
रात में लौटते वक्त तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम जोरा पारा के पास पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन चालक को ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी।
कि दुपहिया वाहन चालक विनोद दुबे की मौके पर ही मृत्यु हो गई पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी है।