छः दुकानों से जब्त किया गया प्लास्टिक केरीबैग,निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रमुख चौराहो से हटाया अवैध अतिक्रमण

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।शुक्रवार को निगम की टीम द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में निरीक्षण कर प्लास्टिक के केरीबैग जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसी तरह निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ निर्माण सामग्री को उठवाया गया।प्रदेश में प्लास्टिक के केरीबैग पूर्णतः प्रतिबंधित है। बावजूद इसके शहर के मुख्य बाजार के व्यवसायियों द्वारा सामान बिक्री करने अमानक प्लास्टिक केरीबैग इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे रोकने निगम प्रशासन द्वाराअभियान चलाया गया। सबसे पहले शनिचरी बाजार के कई दुकानों में जांच की गई। इस दौरान यहां तीन दुकानों से केरीबैग जब्त किया गया। इसी तरह फूल बाजार, बस स्टैंड व बृहस्पति बाजार में अभियान चलाया गया और 6 दुकानों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक केरीबेग जब्त किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सभी दुकान संचालकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक केरीबैग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद भी केरीबैग रखने पर जुमार्ने के साथ वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही गई।

यह भी पढे-ट्राई रिपोर्ट में इस टेलीकॉम कंपनी की डाउनलोड स्पीड है ज़्यादा , एयरटेल, वोडाफोन और अन्य टेलिकॉम कंपनियां हुई पीछे

इधर निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुंगेली नाका, नेहरू चौक, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चौक, राघवेंद्र हाल, कंपनी गार्डन के सामने, सिम्स चौक, सदर बाजार, गोलबाजार, बिलासा चौक व बाल्मिकी चौक तक अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

यह भी पढे-Chhattisgarh-IAS अफसरों के प्रभार बदले,भीम सिंह होंगे मनरेगा के नए आयुक्त,देखे सूची

कमिश्नर ने की शहरवासियों से अपील चौक
निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने अमानक केरीबैग के इस्तेमाल नहीं करने शहरवासियों से अपील की है। निगम कमिश्नर ने कहा कि प्लास्टिक केरीबैग के उपयोग से एक तरफ जहां पर्यावरण प्रदुषित होता है, वहीं पशुधन की क्षति होती है। इसे देखते हुए अमानक प्लास्टिक केरीबैग को प्रतिबंध लगाने हर रोज निगम प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाएगा। आने वाले समय में केरीबैग बेचने और सामानों की बिक्री करने इस्तेमाल करने वालों पर वैधानिक व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close