लोकसभा चुनाव के लिए जोगी कांग्रेस की तैयारी,धरमजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

Shri Mi
3 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने तैयारीया तेज कर दी है।पार्टी के लोकसभा प्रभारी एवं लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह लगातार पुरे लोकसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे है। एवं उनसे वन टू वन बात कर रहे है। इसी कड़ी में तख़तपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गयी थी।धर्मजीत सिंह ने कहा कि एक तरफ वो पार्टी है।जिनके नेता 15 लाख के सपने दिखाकर देश को गुमराह कर रहे है।खुद को चौकीदार कह कर देश को लूटने वाले उद्योगपतियों को भागने देते है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दूसरी तरफ एक पार्टी जिन्होंने 60 सालो तक सिर्फ विकास के नाम पर देश को ठगा है। धर्मजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही नेताओ को राजनीती के हर पटल पर पहुचाते है।वो ही हमारी पूंजी है।

जो अवसरवादी लोग अपने कार्यकर्ताओं से बिना बात किये दूसरी पार्टियों में जा रहे है। उनका अस्तित्व ख़त्म हो जायेगा हम छत्तीसगढ़ की बात दिल्ली में पूरी दमदारी के साथ रखेंगे।

वरिष्ठ नेता अशोक ठाकुर ने कहा कि कुछ पार्टियां केवल दलीय हित की बात करती है। पर हमारी पार्टी किसानों की एवं छत्तीसगढ़ की बात करेगी  उन्होंने कहा कि आजतक बिलासपुर से जितने सांसद बने है। वो छेत्र में नजर नहीं आते। विकास की बात करना बेईमानी होगी।धर्मजीत सिंह के मेहनत और सतत जनसंपर्क से हमारे कार्यकर्ताओ और हमें बहुत ऊर्जा मिलेगी। और हम दुगनी ऊर्जा के साथ बिलासपुर लोकसभा जीतेंगे।

कार्यकारी जिला अध्यछ विक्रांत तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी बिल्डर,माफिया को नहीं बल्कि जननेता को टिकट देगी।ताकि वो छत्तीसगढ़,बिलासपुर की बात दिल्ली में रखे कुछ अवसरवादी लोगो के निकल जाने से फर्क नहीं पड़ता। पुरे कार्यकर्ता ऐतिहासिक मेहनत कर हमारे प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे ऐसा मेरा विस्वास है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यछ अजय देवांगन एवं आभार प्रदीप कुर्रे ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यछ मालिकराम डहरिया,जयप्रकाश लोधी,जसपाल छाबड़ा,ओमू दीवान,राजेश सोनी,विश्राम सूर्यवंशी,प्रेमलाल पोर्ते, बीहारी टोडर,राहुल तिवारी,होरीलाल माथुर,सुनील जांगड़े,ईस्वर साहू,अविष यादव,राकेश छाबड़ा,गोलू शिवहरे,दिनेश लहरे,वीर सिंह मरावी,राजेश खांडे, विनोद घृतलहरे,अश्वनी कश्यप,अनिल जांगड़े,यज्ञ देवांगन,यश देवांगन,रामफल पात्रे,रमाकांत भारती, अशोक नवरंग,सुखदेव कुर्रे,हरीश गर्ग,रविशंकर कौशिक,महेंद्र बंजारे,राजेश बंजारे,अजय रत्नाकर,संजय टंडन,तारा बर्मन,हेमचंद कौशिक,जुड़ावन यादव,शेखर यादव,राजेश भट्ट,उत्तम पनिक,रोशन खान,सुंदर नवरंग,उमेंद्र जायसवाल,राजेंद्र गेंदले,रामप्रकाश टंडन,प्रदीप गुप्ता,सिराजुदीन अंसारी,पालन ठाकुर,मनोज जांगड़े,सूचित मरावी,अन्नू डहरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close