एक-एक गतिविधियों की होगी जानकारी…डैशबोर्ड से रहेगी पोलिंग बूथ पर नजर…टॉप टू बॉटम रहेंगे एप से कनेक्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला निर्वाचन कार्यालय धिकारियों और कर्मचारियों को सीटॉप्स एप के बारे में जानकारी दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीटॉप्स एप के माध्यम से मतदान ड्यूटी में तैनात निर्वाचक दल की गतिविधियों को डैशबोर्ड के माध्यम से देखा जा सकता है। एप के जरिए मतदान केंद्र में मॉक पोलिंग की स्थिति का भी पता लगाया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 किसी मतदान केंद्र में मॉक पोलिंग प्रारंभ हुई या नहीं डैशबोर्ड एप के जरिए आनलाइन पता लगाया जा सकता है। मॉक पोलिंग के बाद सीआरसी का स्टेटस भी देखा जा सकेगा। मॉक पोलिंग के बाद वीवीपेट स्लिप क्लीयर हुई या नहीं इसकी भी जानकारी चुनाव आयुक्त कार्यालय से पता लगा सकेंगे। किस मतदान केंद्र में पोलिंग शुरू हुई  इसकी भी जानकारी डैशबोर्ड के माध्यम से चुनावी गतिविधियों में शामिल अधिकारियों को होगी।

          जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सभी मतदान केंद्रोंं में पोलिंग प्रक्रिया होने के बाद ईवीएम क्लोज की स्थिति भी डेशबोर्ड के माध्यम से चुनाव अधिकारियों को होगी। डैशबोर्ड में प्रत्येक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी का नाम और मोबाईल नंबर भी दिखेगा। यदि किसी मतदान कर्मी ने आपात स्थिति में एसओएस का बटन दबाया है तो डेशबोर्ड के माध्यम से कथित मतदान केंद्र की पूरी जानकारी ली जा सकेगी।

                            इसके अलावा मतदान कर्मी जिस रूट से पोलिंग स्टेशन जा रहे हैं इसकी भी जानकारी सीटॉप्स एप के जरिए चुनाव कार्यालय को मिलेगी।

close