जब डॉ.रमन सिंह ने कहा..बाघ के खिलाफ….भेड़ बकरी चूहा नेवलों ने किया महाठगबंधन..कोई नहीं कर सकता सामना

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने शुक्रवार को बेलतरा विधानसभा के रमतला में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि केवल 70 दिन में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार 12 हजार करोड़ रूपयें का कर्ज ले चुकी है। कर्ज आगामी एक साल 24 हजार करोड़ रूपये पहुॅच जाएगी। प्रदेश दिवालिया हो सकती है। प्रदेश में भारी भरकम कर्ज के बावजूद विकास के सभी काम बंद हो चुके हैं।
                       अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि किस तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार किया। उन्होने कहा कि देश की सुरक्षा समृद्धि और विकास के लिए नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्ववान किया। रमन सिंह ने कहा चुनाव परिणाम तक कार्यकर्ता एक जुट होकर तन मन धन से काम करें।
                 पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने सांसद लखनलाल साहू की जमकर तारीफ की। उन्होने बताया कि टिकट कटने के बाद भी लखन लाल साहू ने अपना समर्पण जाहिर किया है..निश्चित रूप से यह तारीफे काबिल है। इससे समझा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किस प्रकार पार्टी के प्रति समर्पित रहते है।
                                           रमन सिंह ने कहा वे बिलासपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेते है। यहाॅ 1996 से कार्यकर्ताओं ने जो जीत भारतीय जनता पार्टी को दिलाई वह सिलसिला अब भी बरकरार है। इसके लिए मैं कार्यकर्ताओं की ताकत और एकजुटता को नमन करता हूं।
             रमन सिंह विपक्षी महागठबंधन पर तंज कसा। उन्होने कहा कि बाघ के डर से नेवला, सांप, चुहा, बकरी ने मिलकर महागठबंधन बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  को बाघ बताया।  उन्होंने महागठबंधन को महाठगबंधन करार दिया। 
                 रमन सिंह ने नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रित्वकाल में हुए कार्यो का उल्लेख किया। बताया कि उनके कार्यकाल में देश मजबूत हुआ है। देश का मान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। आतंकी घटनाओं के बाद दुश्मन देश से बदला लेना हो या फिर आंतरिक सुरक्षा में कामयाबी मिली है। नरेन्द्र मोदी के प्रयास से गरीबों से लेकर किसानों और महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलायी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। नरेन्द्र मोदी देश के दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बिलासपुर से अरूण साव को भारी मतों से जीताना होगा। 
                  सम्मेलन को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संयोजक अमर अग्रवाल ने भी रिचार्ज किया। अमर और धरम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता और सक्रियता से चुनाव में जूट जाना है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ठगों की सरकार बन कर रह गई है। कांग्रेस सरकार ने अभी तक अपने किसी भी चुनावी वायदों को पूरा नही किया है।
                     सम्मेलन को पुन्नूलाल मोहले, नारायण चंदेल, लखनलाल साहू, रजनीश सिंह,अरूण साव ने भी संबोधित किया।
close