लोकसभा चुनाव-कांग्रेस की न्याय यात्रा 31 से,किरन्दुल में भूपेश बघेल दिखाएंगे हरी झंडी

Shri Mi
4 Min Read

[wds id=”13″]
रायपुर।
लोकसभा चुनाव के लिए काँग्रेस की न्याय यात्रा 31 मार्च को दंतेवाड़ा से शुरू होगी।इस न्याय यात्रा के माध्यम से काँग्रेस लोगो को न्यूनतम आय योजना के बारे में बताएगी।न्याय यात्रा का ब्योरा देते हुए प्रदेश संचार महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी व प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने पत्रकारों को जानकारी दी।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के ऐतिहासिक घोषणा न्यूनतम आय योजना (NYAY-न्याय) को लेकर लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार-प्रसार हेतु 31 मार्च  को दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा किरन्दुल में हरी झण्डी दिखाकर न्याय यात्रा का शुभारंभ से किया जा रहा है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

‘‘न्याय यात्रा’’ 31 मार्च को किरंदुल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल रवाना करेंगे। इस न्याय यात्रा के पूरे कार्यक्रम की जवाबदारी 3 मोर्चा संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई को सौपी है। न्याय यात्रा में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कोको पाढ़ी और महेन्द्र गंगोत्री पूरे समय न्याय यात्रा करेंगे। न्याय यात्रा को सभी विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। सभी स्थानों पर न्याय यात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी भाग लेंगे।

न्यूनतम आय योजना आज देश में न्याय का प्रतीक बन चुकी है। यह छत्तीसगढ़ के लिये गौरव की बात है कि इस योजना को राष्ट्रीय राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में 29 जनवरी को घोषणा किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के 20 प्रतिशत आबादी जिसमें 25 करोड़ लोग एवं 5 करोड़ परिवार के खातों में सीधे हर माह 6000 रू. जो कि वर्ष में 72000 रू. का सीधा लाभ मिलेगा। जिससे कि न केवल बेरोजगारी खत्म होगी, वरन एक साथ पांच करोड़ परिवार गरीबी रेखा से बाहर आ जायेगी। जिनके आय 12000 रू. से कम होगी। उनके खातों में 6000 रू. हर माह डाले जायेंगे।

न्याय का अर्थ – 2500 रू. समर्थन मूल्य में धान की खरीदी भी न्याय है। 20 लाख से अधिक किसानों परिवारों के अल्पकालीन कृषि ऋण माफ भी न्याय है। तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक भी 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा करना भी न्याय है। वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी भी न्याय है।

प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजनता को मिलने वाली लाभ का प्रचार-प्रसार करेगी। विस्तृत यात्रा विवरण संलग्न है।

यात्रा के सफल संचालन हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है जिनमेसुशील सन्नी अग्रवाल यात्रा समन्वयक-पीसीसी सचिव,श्रीमती फूलोदेवी नेताम यात्रा प्रभारी-महिला कांग्रेस, महेन्द्र गंगोत्री यात्रा प्रभारी-युवा कांग्रेस 9893182582,पूर्णचंद पाढ़ी यात्रा प्रभारी-युवा कांग्रेस,आकाश शर्मा यात्रा प्रभारी-एनएसयुआई,अमित शर्मा सह-यात्रा प्रभारी, पीसीसीअभिषेक बोरकर सदस्य,आशीष अवस्थी सदस्य, रविन्द्र राज पुरोहित सदस्य
,रवि सोनी सदस्य.

प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी, एम.ए. इकबाल, सुरेन्द्र वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, महिला कांग्रेस उषा रज्जन श्रीवास्तव, वंदना राजपूत उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close