रतनपुर दरबार में भाजपा प्रत्याशी की हाजिरी…पूर्वमंत्री ने कहा…रैली में दिखेगी भीड़..जन तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरूण साव ने चुनावी जनसम्पर्क अभियान रतनपुर से शुरू किया। इसके पहले उन्होने रतनपुर स्थित माॅ महामाया दरबार में पहुॅचकर पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद भी मांगा।
                   भाजपा की तरफ से बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरूण साव ने शनिवार को महामाया दरबार में मत्था टेकर आशीर्वाद मांंगा। इसके बाद उन्होने चुनाव प्रचार प्रसार अभियान शुरू किया। साव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका रतनपुर, पेण्ड्रा, गौरेला, कोटा नगर पंचायत परिक्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को कहा।
                  प्रचार प्रसार के दौरान अरूण साव ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ विकास की गंगा बहाने और आर्थिक स्थिति मजबूत कर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को गौरवान्वित किया है।  विश्व में भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री ने साहसिक कदम उठाने में सफलता हासिल की है। आज भारत का नाम विश्व के अग्रणी देशों में लिया जाता है। साव ने कहा कि देश प्रदेश, गांव, गरीब, युवा सब चाहते है कि भारत की कमान दुबारा नरेन्द्र मोदी मिले। इस दौरान इन क्षेत्रों के मतदाताओं ने साव का गर्म जोशी से स्वागत कर जीत का आश्वासन दिया।

अमर ने कहा.जनता को बताएं सरकार का कामकाज

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

           भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अरूण राव के समर्थन में पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने निवास स्थित कार्यालय में बैठक की। बैठक में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलो के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो को संबोधित किया। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा 4 मार्च को अरूण साव नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली में ज्यादा से ज्यादा कायॅकताॅ शामिल होंगें। अमर अग्रवाल ने रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा के सभी वार्डों में घर घर पंहुचकर प्रचार प्रसार करना है। केन्द्र सरकार की जन लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पंहुचाना है। इसके अलावा अमर अग्रवाल ने चुनावी गतिविधियों की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी।

close